लखनऊ। साढ़ामऊ स्थित राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि रंजन, विशेष सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ने चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि रंजन, विशेष सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश ने चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। रवि रंजन, ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वी. के. शर्मा ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर चिकित्सालय के चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया व पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
राम सागर मिश्र चिकित्सालय में एक पेड़ माँ के नाम” अभियान जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












