#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप हैक कर एक महिला के खाते से 15,500 रुपए निकाल लिए गए। रुधौली साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी रकम शिकायतकर्ता के खाते में वापस करवा दी। यह घटना 2 मई को हुई थी। हनुमानगंज, थाना रुधौली, बस्ती निवासी सीमा पत्नी रामसरूप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया था। हैकर ने एक एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करवाकर उनके खाते से 15,500 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। इस धोखाधड़ी की शिकायत एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर प्राप्त हुई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दुबे, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक एजाज अहमद और साइबर सेल कर्मी कांस्टेबल सर्वदानंद यादव की टीम ने इस मामले में विधिक कार्यवाही की। टीम ने पूरा पैसा लीन करा लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15,500 रुपए शिकायतकर्ता सीमा के खाते में वापस करवा दिए। अपनी रकम वापस मिलने पर सीमा पत्नी रामरूप ने रुधौली थाना और बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया। उन्होंने पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली में व्हाट्सएप हैक कर निकाले 15 हजार रुपए:पुलिस ने शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराए, तत्परता की सरहना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












