#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के विक्रमजोत विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर के यादव पुरवा में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भीषण गर्मी के कारण जल गया है। इसके चलते पुरवा के करीब 65 घरों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर अक्सर खराब रहता है और इसकी क्षमता 65 घरों की विद्युत मांग को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है। यादव पुरवा में प्रधानमंत्री ग्राम विद्युतीकरण सौभाग्य योजना के तहत बिजली पहुंचाई गई थी। उस समय 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर खंभे बिछाए गए थे। यह नया ट्रांसफार्मर लगभग एक वर्ष तक ठीक चला, लेकिन बाद में जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद हफ्तों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने 1076 पर कई शिकायतें दर्ज कराईं। संबंधित बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से तीन-चार हजार रुपये इकट्ठा करने को कहा, जिसके बाद ही ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही गई। ग्रामीणों द्वारा पैसे इकट्ठा करने के बाद विभाग ने एक पुराना ट्रांसफार्मर लाकर लगाया, लेकिन उससे भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। इसके बाद एक बार फिर ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी रही। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जेई से की। जेई ने एक एस्टीमेट बनाकर आगे भेजने की बात कही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि यह एस्टीमेट करीब छह महीने से विभाग में लंबित है और इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में 33/11 विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत के जेई सुधीर यादव से बात की गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने विभाग को एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है, लेकिन नया ट्रांसफार्मर कब उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
यादव पुरवा में 25 केवीए ट्रांसफार्मर जला:65 घरों की बिजली ठप, छह महीने से नया नहीं मिला
RELATED ARTICLES












