श्रावस्ती जिले में हुई बारिश ने सड़कों की बदहाली को उजागर कर दिया है। संपर्क मार्गों के साथ-साथ अब मुख्य मार्ग भी जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। स्थिति ऐसी है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क, इसका अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानी और हादसों का सामना करना पड़ रहा है। जमुनहा ब्लॉक और तहसील क्षेत्र के गांवों को जिला मुख्यालय भिनगा से जोड़ने वाला नासिरगंज-भिनगा मुख्य मार्ग भी बदहाली से प्रभावित है। यह मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है, लेकिन लक्ष्मणपुर गांव में सड़क के बीच बना एक बड़ा गड्ढा लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। लक्ष्मणपुर में सड़क के बीच बने इस गड्ढे में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश होने पर गड्ढे में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को उसकी वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। पानी से भरे इस गड्ढे के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई ई-रिक्शा भी अब तक पलट चुके हैं। गड्ढे से गुजरने वाले वाहनों के पहियों से उछलने वाला गंदा पानी राहगीरों और आसपास से गुजरने वाले लोगों के कपड़ों को भी खराब कर देता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मानसून से पहले इस गड्ढे को भरवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए। साथ ही, जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए ताकि हादसों को रोका जा सके। फिलहाल, विभागीय अधिकारी स्थिति का जायजा लेने की बात कह रहे हैं।
बारिश से सड़कों की बदहाली उजागर:नासिरगंज-भिनगा मार्ग पर लक्ष्मणपुर का गड्ढा बना मुसीबत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












