श्रावस्ती ।जनपद में भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के अवसर पर *मा० प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय एवं अधीनस्थ इकाइयों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वेबकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम को देखा एवं सुना गया।कार्यक्रम के दौरान मा० प्रधानमंत्री जी ने देशभर की महिलाओं को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को *महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता एवं प्रेरणा प्राप्त की तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट। प्रवीण कुमार मिश्रा
जिला ब्यूरो चीफ एम एनटी न्यूज भारत श्रावस्ती











