Homeजिला / लोकल (Local News)न मोदी, न योगी, फिर टाइम मैगजीन की टॉप लिस्ट में कौन...

न मोदी, न योगी, फिर टाइम मैगजीन की टॉप लिस्ट में कौन छा गया?


टाइम मैगजीन ने साल 2026 के लिए ‘100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान मामदानी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

सूची में पॉप फ्रांसिस या पॉप लियो, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम का नाम शामिल है।

जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी जगह मिली है। दक्षिण एशिया से नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: टाइम्स रैंकिंग में नंबर 2 भारत लेकिन टॉप यूनिवर्सिटीज में एक भी नहीं

ज्यादातर प्रभावशाली नामों में अमेरिकी

टाइम की इस लिस्ट में ज्यादातर नाम अमेरिकी लोगों के ही हैं। पश्चिम एशिका के पूर्व एंबेसडर स्टीव विटकोफ, कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम, व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के डैन केन और मिनियापोलिस के मेयर जेकब फ्रे का नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है।

किन हिंदुस्तानियों के नाम हैं लिस्ट में?

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना, बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और यूट्यूब के चीफ नील मोहन जैसे लोगों को भी 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: क्या हुआ जब पहली बार मिले जोहरान ममदानी और डोनाल्ड ट्रंप?

किनका नाम नहीं है?

टाइम की इस लिस्ट पर दुनियाभर की नजरें टिकी रहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम कई बार इस लिस्ट में आ चुका है। इस बार उनका नाम शामिल नहीं किया गया है। योगी आदित्यनाथ का नाम भी अभी तक टाइम मैगजीन की लिस्ट में नहीं आया है। यह लिस्ट, दुनियाभर के 100 सबसे प्रभावशाली नामों को छापती है जिनके नाम और काम की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही हो। देश की कई हस्तियों के नाम इस लिस्ट मे शामिल हो चुके हैं। शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारे भी यहां जगह बना चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments