#बस्ती_न्यूज
बस्ती। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 19 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी। यह आयोजन बस्ती के साउघाट स्थित ग्राम पंचायत करमा महंत गांव के करमा महंत अंबेडकर पार्क में होगा। भीम पाठशाला समिति के संस्थापक राम शंकर आजाद ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा और पूरी रात चलेगा। इस कार्यक्रम में मिशनरी गायक मनीष कुमार प्रेमी, गायिका माया सिंह और गायक आरसी बौद्ध अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अंबेडकर पार्क के संस्थापक लालमन गौतम और अध्यक्ष राधा गौतम ने सभी से कार्यक्रम में सहयोग की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
19 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती:बस्ती में 135वीं जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












