बडनापुर बाजार में शनिवार को एक ट्रांसफार्मर के नीचे अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर से तेल रिसने के कारण नीचे आग भड़क उठी, जो कुछ देर तक जलती रही। घटना बाजार के मुख्य मार्ग किनारे हुई, जहां एक तरफ ट्रांसफार्मर के नीचे आग लगी थी तो दूसरी ओर पास स्थित इंडियन बैंक में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। आग काफी देर तक जलती रही, लेकिन समय पर बिजली विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। बाद में कर्मचारी पहुंचे और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि, एहतियात के तौर पर बिजली लाइन काट दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो गंभीर नुकसान हो सकता था। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और ऐसी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बडनापुर बाजार में ट्रांसफार्मर से तेल गिरने पर लगी आग:बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, टला बड़ा हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












