HomeHealth & Fitnessकौशाम्बी में घर के भीतर महिला की निर्मम हत्या, सिर पर वार...

कौशाम्बी में घर के भीतर महिला की निर्मम हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

VideoCapture_20260418-220227कौशाम्बी। जिले के सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उसरैना में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां करीब 25 वर्षीय महिला की अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के अंदर ही सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और मामले के शीघ्र अनावरण के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया। उन्होंने टीमों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए घटना के कारणों और आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments