HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने अहलाद नगर में संचालित ’’एकता प्रेरणा लघु उद्योग’’ का किया...

जिलाधिकारी ने अहलाद नगर में संचालित ’’एकता प्रेरणा लघु उद्योग’’ का किया आकस्मिक निरीक्षण*

 

उत्पादन में वृद्धि करते हुए वितरण कार्य समयबद्ध रूप से कराने का दिया निर्देश*

श्रावस्ती, 18 अप्रैल, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड सिरसिया के अर्न्तगत ग्राम पंचायत अहलाद नगर(जनकपुर) में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित ’’एकता प्रेरणा लघु उद्योग’’ पुष्टाहार उत्पादन इकाई का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें समुचित बाल विकास योजना के तहत पूरक पोषण उत्पादों का निर्माण एवं वितरण किया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुष्टाहार के उत्पादन, पैकेजिंग, डिलीवरी आदि की विधिवत जानकारी ली और समय से पुष्टाहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया कि प्रतिदिन के उत्पादन में वृद्धि करते हुए वितरण कार्य समयबद्ध रूप से कराया जाए। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखा जाए एवं खाद्यान्न वितरण रजिस्टर प्रत्येक दिवस अपडेट किया जाए। उन्होने उपायुक्त, स्वतः रोजगार को निर्देश दिए कि प्लांट को प्रतिदिन संचालित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन के उत्पादन की सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध करायी जाए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वतः रोजगार संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments