सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत महुलानी के श्री राम जानकी मंदिर (समाधि बाबा स्थान) में वैशाख शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विप्र बंधुओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में समाजसेवी सत्यव्रत मिश्रा, प्रेम मिश्रा, अजय चतुर्वेदी, अनुराग द्विवेदी, केशव मिश्रा, अरविंद द्विवेदी, ईश्वर चंद्र पांडे और सुमित मिश्रा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना का प्रतीक है, और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महुलानी में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई:श्री राम जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












