लक्ष्मीपुर ब्लॉक के रोजगार सेवक 16 से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल पर हैं। वे पिछले आठ माह से मानदेय न मिलने और एपीओ आभा दूबे की कथित मनमानी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मृत्युंजय यादव को एक ज्ञापन सौंपा है। रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया है कि एपीओ आभा दूबे ग्राम पंचायत हरैया रघुवीर में सात दिन का मास्टरोल निकलवाकर काम करने का दबाव बना रही हैं। इसके अतिरिक्त, गुजरवलिया शंकर मिश्र में एक रोजगार सेवक की आईडी रद्द कर पंचायत सहायक को जारी कर दी गई है। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में कुल 96 ग्राम पंचायतें हैं, जहाँ 66 रोजगार सेवक कार्यरत हैं। मानदेय का भुगतान न होने के कारण वे वर्तमान में कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। एपीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए रोजगार सेवक संगठन के सदस्य ब्लॉक कार्यालय पर एकत्र हुए। अध्यक्ष विनोद पटेल, हकीक अहमद, गंगा प्रसाद, सुरेंद्र, वीरेंद्र, जनार्दन, शफीक, मसीउद्दीन, रविंद्र, धर्मेंद्र, गणेश, श्लोक, मालती, मंजू, नंद किशोर, इंद्रप्रताप पासवान, अनिल और विजय चौरसिया सहित दर्जनों रोजगार सेवकों ने बीडीओ को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लक्ष्मीपुर रोजगार सेवक हड़ताल पर, 8 माह से मानदेय नहीं:एपीओ पर मनमानी का आरोप, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












