Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सांड के हमले से गाय की मौत:मजरा हुसेपुर के ग्रामीणों में दहशत,...

सांड के हमले से गाय की मौत:मजरा हुसेपुर के ग्रामीणों में दहशत, प्रधान बोलीं- विभाग को दी गई जानकारी


फखरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिहवा कला के मजरा हुसेपुर में आवारा सांड के हमले से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है और पशुपालकों में भय व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार, अचानक एक आवारा सांड ने गाय पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर बाद गाय ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे और बड़े नुकसान हो सकते हैं। वहीं, प्रधान रामवती देवी ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments