नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी गूगल का सालाना इवेंट Google I/O 2026 बुधवार को आयोजित हुआ, जो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के रंग में रंगा नजर आया। यूजर्स और एंटरप्राइजेस के लिए नए फीचर्स की झड़ी लगाते हुए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कीनोट सेशन की शुरुआत की। उन्होंने इस इवेंट के जरिए दुनिया को “एजेंटिक जेमिनी एरा” से रूबरू कराया, जहां AI सिर्फ आपके सवालों के जवाब नहीं देगा बल्कि आपके सारे काम खुद एक्शन लेकर पूरे करेगा।
इवेंट के दौरान सुंदर पिचाई ने वर्कस्पेस को स्मार्ट बनाने वाले Docs Live, नया AI Inbox और विजुअल क्रिएशन टूल Google Pics की घोषणा की। इसके साथ ही, आम यूजर्स के लिए अगली जेनरेशन के Gemini 3.5 Flash और Gemini 3.5 Pro मॉडल्स को भी लॉन्च कर दिया गया। शॉपिंग को आसान बनाने के लिए खास Universal Cart जैसा फीचर भी पेश किया गया है।
Google I/O 2026 में DeepMind के सीईओ डेमिस हसाबिस ने अब तक के सबसे जादुई और क्रांतिकारी मल्टीमॉडल इनोवेशन Gemini Omni को दुनिया के सामने पेश किया। इसकी खासियत है कि यह वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट को एक साथ प्रोसेस कर सकता है। इन एडवांस्ड एआई मॉडल्स को गूगल सर्च से लेकर यूट्यूब जैसे कोर प्रोडक्ट्स में भी इंटीग्रेट किया गया है।
Gemini 3.5 की धमाकेदार एंट्री
इस इवेंट में गूगल ने अपनी अगली जेनरेशन के सुपरफास्ट मॉडल्सGemini 3.5 को लॉन्च कर दिया है। इसमें शामिल Gemini 3.5 Flash आज से ही लाइव हो चुका है, जो कोडिंग और रियल-वर्ल्ड टास्क में किसी भी मॉडल के मुकाबले 4 गुना तेजी से आउटपुट जनरेट करता है।
इसके अलावा ज्यादा मुश्किल और एडवांस कामों के लिए कंपनी अगले महीने यानी जून 2026 में अपना सबसे ताकतवर मॉडल Gemini 3.5 Pro रिलीज करेगी। इसी के साथ गूगल के सबसे कमाल के टूल Gemini Omni को भी दुनिया के सामने पेश किया। इसे आप वीडियो बनाकर देने वाला Nano Banana मॉडल समझ सकते हैं, जो कि वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट को एक साथ प्रोसेस करके आउटपुट तैयार कर सकता है।
Google Workspace में Docs Live शामिल
रोजमर्रा के कामों को करने का तरीका बदलने के लिए गूगल ने WorkSpace में लाइव डॉक्यूमेंट बनाने के लिए Docs Live फीचर पेश किया। इसकी मदद से यूजर्स सिर्फ बोलकर Gmail, Docs और Keep में अपने सभी जरूरी काम आसानी से निपटा सकेंगे।
इसके अलावा जीमेल में एक बिल्कुल नए AI Inbox को जोड़ा गया है, जो आपके जरूरी ईमेल्स को खुद मैनेज करेगा। साथ ही विजुअल कंटेंट और डिजाइनिंग को आसान बनाने के लिए एक नया क्रिएटिव टूल Google Pics भी पेश किया गया है, जो वर्कस्पेस में काम करने का तरीका बदल देगा।
Google Search और YouTube में बड़े बदलाव
गूगल ने अपने सबसे कोर प्रोडक्ट्स, यानी Google Search और YouTube को Gemini AI के साथ पूरी तरह री-डिजाइन कर दिया है। अब गूगल सर्च सिर्फ टेक्स्ट लिंक्स तक सीमित नहीं रहेगा। यूजर्स किसी भी सवाल को बातचीत के अंदाज में सर्च कर सकेंगे और AI उन्हें समस्या का छोटा सा वीडियो बनाकर उसका सटीक समाधान बता देगा।
इसी तरह यूट्यूब पर वीडियो देखने का अनुभव भी अब पूरी तरह इंटरैक्टिव होने जा रहा है। Gemini Omni और Google Flow की जुगलबंदी से यूजर्स वीडियो देखते समय सीधे एआई से उस वीडियो के संदर्भ में कस्टमाइज्ड सवाल पूछ सकेंगे और रियल-टाइम में मदद या डीटेल्स पा सकेंगे।












