Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के गिलौला में दो बच्चियां डूबी:राप्ती नदी में पैर फिसलने से...

श्रावस्ती के गिलौला में दो बच्चियां डूबी:राप्ती नदी में पैर फिसलने से हुआ हादसा, तलाश में जुटे गोताखोर


श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को राप्ती नदी में दो बच्चियों के डूब गईं। दोनों बच्चियों की उम्र लगभग 11 से 14 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वे नदी किनारे खेल रही थीं, तभी अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से बच्चियों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।पुलिस का कहना है कि बच्चियों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें खोज निकालने की कोशिश जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments