Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में युवती के अपहरण और दुष्कर्म...

सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में युवती के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने की कार्रवाई


सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिडई क्षेत्र में युवती के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती 11 अप्रैल की सुबह घर से घूमने निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान पुरैना गांव निवासी प्रेम सागर उर्फ मनीष, समीर और मोनू शर्मा ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे लखनऊ ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुख्य आरोपी प्रेम सागर उर्फ मनीष को बांसी-बस्ती मार्ग स्थित निसहर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं, समीर और मोनू शर्मा को मनीकोरा पुलिया के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments