इटवा नगर पंचायत सभागार में जनगणना 2027 के लिए कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आगामी डिजिटल जनगणना के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान ईओ अखिलेश कुमार ने कर्मचारियों को सहयोग की भावना से कार्य करने और डिजिटल तरीके से सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रगणकों का पहला फील्ड कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक होगा, जिसमें मकानों की सूचीकरण और गणना की जाएगी। यह कार्य पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से संपन्न होगा। इस प्रशिक्षण में राजकीय इंटर कॉलेज इंद्रीग्रांट के प्रवक्ता आशुतोष जायसवाल और अयाज अहमद ने जनगणना के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल कार्यप्रणाली को समझने पर जोर दिया। इस अवसर पर ऑपरेटर राजकुमार मौर्या सहित राम रतन यादव, अब्दुल हिशाम, शिव पूजन वर्मा, बागीश्वरी मिश्रा, संतोष जायसवाल, आदित्य कुमार, संजय कुमार, प्रमोद यादव और बद्री केदार जैसे कई प्रगणक व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
इटवा में जनगणना कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू:नपा सभागार में तीन दिवसीय डिजिटल जनगणना की तैयारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












