Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामबाग के सरस्वती विद्या मंदिर के दो पूर्व छात्र चयनित:इनकम टैक्स विभाग...

रामबाग के सरस्वती विद्या मंदिर के दो पूर्व छात्र चयनित:इनकम टैक्स विभाग में सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ चयन, विद्यालय ने सम्मानित किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में रामबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो पूर्व छात्रों युवराज यादव और शुभम पाण्डेय का चयन इनकम टैक्स विभाग में सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों का स्वागत और सम्मान किया। प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह ने बताया कि युवराज यादव (पुत्र श्री अजय कुमार यादव, निवासी चकदहा कलवारी, बस्ती) ने सत्र 2020 में विद्यालय से कक्षा 11 और 12 की शिक्षा प्राप्त की थी। शुभम पाण्डेय (पुत्र श्री विजय नारायण पाण्डेय, निवासी सेमरा चिंगाव, पोस्ट उमरिया, बस्ती) ने कक्षा 6 से 12 तक इसी विद्यालय में अध्ययन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह ने दोनों चयनित छात्रों और उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया, प्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह और कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी सहित समस्त आचार्य बंधुओं ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments