Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बुजुर्ग पर हमले के बाद पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ:घायल गंभीर हालत...

बुजुर्ग पर हमले के बाद पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ:घायल गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील


बहराइच जिले के मोतीपुर वन रेंज के मटिया गांव में शुक्रवार को एक तेंदुए ने बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, गांव के बुजुर्ग किसान खेत की ओर गए थे, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। घायल किसान को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। रेंजर एस.के. तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने का अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ अभी भी गांव के पास एक पेड़ पर मौजूद है, जिसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद मटिया गांव सहित आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए हैं। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है और वे घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं। रेंजर एस.के. तिवारी ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुए के करीब न जाने की अपील की है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments