यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में महराजगंज के हरि श्याम इंटर कॉलेज, अटकहवा-डोमरा की छात्रा शालिनी गौड़ ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। बुढेली गांव की होनहार छात्रा नरकटहा क्षेत्र के बुढेली गांव निवासी दीपचंद गौड़ की पुत्री शालिनी गौड़ बचपन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की। माता-पिता और शिक्षकों को दिया श्रेय शालिनी गौड़ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही यह संभव हो पाया। प्रधानाचार्य ने जताई खुशी विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गणमान्य लोगों ने दी बधाई शालिनी गौड़ को बधाई देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, प्रधान विनोद तिवारी, विनोद गुप्ता, डॉ. भगवान दास, प्रद्युम्न सिंह, सूरज सिंह, सिनोद तिवारी और अनिल प्रजापति सहित कई लोग शामिल रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
90% अंक लाकर शालिनी गौड़ ने बढ़ाया मान:महराजगंज के हरि श्याम इंटर कॉलेज का नाम रोशन किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












