Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की:एक महिला गिरफ्तार, कब्जे...

विक्रमजोत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की:एक महिला गिरफ्तार, कब्जे से 18 लीटर कच्ची शराब बरामद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र की विक्रमजोत पुलिस चौकी ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 18 लीटर कच्ची शराब बरामद की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी सुश्री स्वर्णिमा के आदेश पर थाना अध्यक्ष छावनी चंदन कुमार के कुशल नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। विक्रमजोत चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने अपनी टीम के साथ धुसैनिया गांव में दबिश दी। इस दौरान, धुसैनिया निवासी सुमन (लगभग 50 वर्ष), पत्नी नेबुलाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह के साथ कांस्टेबल काशी नाथ पांडेय, दिनेश सिंह और महिला कांस्टेबल प्रभा पांडे की अहम भूमिका रही। चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि- क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। पुलिस चौकी विक्रमजोत क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के घरों पर लगातार दबिश दे रही है, जिससे इस कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments