Homeदेश (National)चुनाव से पहले बंगाल में मिले 79 देसी बम, अब NIA को...

चुनाव से पहले बंगाल में मिले 79 देसी बम, अब NIA को सौंपी गई जांच

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले भारी मात्रा में देसी बम बरामद किए गए थे। दक्षिण 24 परगना जिले में जिस शख्स के घर से ये 79 देसी बम बरामद किए गए उसे तृणमूल कांग्रेस (TMC) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। एनआईए के प्रवक्ता ने रविवार देर रात जारी बयान में बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश का अनुपालन करते हुए एक केस दर्ज किया गया है जो मूल रूप से शनिवार को कोलकाता के भांगड़ संभाग के उत्तर काशी पुलिस थाना में दर्ज किया गया था और जांच शुरू कर दी है।

NIA के प्रवक्ता ने बताया है, ‘यह मामला कोलकाता पुलिस की ओर से बरामद किए गए 79 देसी बम और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों से संबंधित है, जिन्हें एक जगह पर छिपाकर रखा गया था और इनसे मानव जीवन और संपत्ति को खतरा था।’ एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दिन में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल पुलिस को देसी बम के अवैध निर्माण में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें: पुलिस और मीडिया के सामने भिड़े TMC-BJP के नेता, नॉर्थ 24 परगना में हंगामा

यह घटना 25 अप्रैल को हुई थी। NIA को यह जांच सौंपी गई है क्योंकि इसमें आतंकवादी एंगल होने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बम साउथ 24 परगना जिले के काशीपुर थाने क्षेत्र के माझेरहाट गांव में एक खाली पड़े घर से मिले हैं।

आरोपी है TMC कार्यकर्ता!

एक अधिकारी ने बताया कि आयोग ने निर्देश दिया है कि इस तरह के किसी भी विस्फोटक के निर्माण से संबंधित मामलों की जांच एनआईए करेगा। चुनाव आयोग का यह निर्देश तब आया जब पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में एक व्यक्ति के घर से बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए, जो बंगाल में सत्तारूढ़ TMC का कथित कार्यकर्ता है। यह घटना राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण से कुछ दिन पहले हुई। अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर रफीकुल इस्लाम के आवास पर तलाशी के दौरान विस्फोटक बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें: शहरों में जैन, गांवों में हिंदू, जनगणना से पहले जानें कहां मुसलमानों का दबदबा?

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 152 सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान हो चुका है जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments