Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में तेंदुआ शावकों को छोड़ भागा:वन विभाग की टीम मुस्तैद, निगरानी...

बहराइच में तेंदुआ शावकों को छोड़ भागा:वन विभाग की टीम मुस्तैद, निगरानी और तलाश जारी


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित पिपरिया गांव में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने एक तेंदुए को उसके शावकों के साथ देखा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। वन विभाग ने दिनभर जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। इस दौरान तेंदुआ मौके से फरार हो गया, जबकि उसके शावक वहीं आसपास मौजूद रहे। बुधवार सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों को फिर से दो शावक दिखाई दिए, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में अपना सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया। दोपहर लगभग एक बजे रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम लगातार मौके पर तैनात है और शावकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments