#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के चरथी भट्ट गांव में शनिवार को एक किसान चौपाल/गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया, बस्ती से कृषि वैज्ञानिक डॉ. बी.बी. सिंह, प्रेम शंकर और डॉ. अंजली शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार वर्मा ने किया।कृषि वैज्ञानिक डॉ. बी.बी. सिंह ने किसानों को प्रगतिशील किसानों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। वहीं, कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम शंकर ने फसल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण और बारीक जानकारियां साझा कीं।डॉ. अंजली ने किसानों को अपने घरों के आसपास की खाली जमीन पर मौसमी फल, सब्जियां और साग-भाजी उगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इसके लाभों पर प्रकाश डाला।भू-संरक्षण अधिकारी राज मंगल चौधरी ने किसानों को खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर पीएच मान की जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने फसलों की सही समय पर बुवाई और मृदा संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। चौधरी ने किसानों को गोबर की खाद का उपयोग कर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी प्रेरित किया।इस अवसर पर किसान राम फेर वर्मा, देवांश पांडेय, राजेंद्र सिंह, सीताराम, साहब राम वर्मा, भारत चौधरी, कौशल सिंह और रामजनम वर्मा सहित कई दर्जन किसान उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
चरथी भट्ट में किसान गोष्ठी आयोजित:कृषि वैज्ञानिकों ने फसल सुरक्षा और जैविक खेती पर दी जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












