महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर लिया और युवती पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया। वायरल वीडियो में युवती खुलेआम सड़क पर बाइक का हैंडल छोड़कर पैरों के सहारे संतुलन बनाते हुए तेज रफ्तार में वाहन चलाती दिख रही है। दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। पनियरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच में वीडियो की सत्यता पाए जाने पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर लिया और 25,000 रुपये का चालान किया। पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। जांच में मामला सही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के स्टंट न केवल स्टंट करने वाले के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के पनियरा में युवती का बाइक स्टंट:पुलिस ने बाइक सीज कर लगाया 25 हजार जुर्माना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












