महराजगंज जनपद में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में नौतनवा विकास खंड के वाइब्रेंट विलेज योजना में चयनित ग्राम पंचायत श्याम काट में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया गया, साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रशासन को गांवों तक पहुंचाना, लोगों की समस्याओं को मौके पर समझना और उनका त्वरित निस्तारण करना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े, इसलिए ग्राम स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्याम काट सहित नेपाल सीमा से सटे गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत बुनियादी सुविधाओं का विकास, पलायन पर रोक और गांवों में समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्यस्थलों पर सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही 52 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं, जबकि 11 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 13 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की गई और 130 पशुओं को दवा वितरित करते हुए 72 पशुओं का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एन.एन. प्रसाद, एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी नौतनवा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जिलाधिकारी ने श्याम काट में लगाई ग्राम चौपाल:वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












