HomeHealth & Fitnessडीएम की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर...

डीएम की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर की चर्चा

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने 9 मई 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शनिवार को तहसील धामपुर स्थित डबाकरा हाल में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम आलमपुर गांवड़ी में प्रस्तावित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों को पहले ही जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता और तत्परता के साथ निर्वहन करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।

उन्होंने हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल, सभास्थल, प्रेस गैलरी, सेफ हाउस और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को मंच पर व्यवस्थित रूप से लाने और योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास से संबंधित सूची पूरी जानकारी के साथ तैयार रखने को कहा, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments