Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खंडौआ जाट में आकाशीय बिजली गिरी:पेड़ क्षतिग्रस्त, घर की वायरिंग-पंखा जला; परिवार...

खंडौआ जाट में आकाशीय बिजली गिरी:पेड़ क्षतिग्रस्त, घर की वायरिंग-पंखा जला; परिवार बाल-बाल बचा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में रविवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के खंडौआ जाट गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। मोहम्मद आलम के घर के पास बिजली गिरने से घर के पीछे का पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही घर की वायरिंग और बरामदे में लगा पंखा जल गया। घटना के समय परिवार के सदस्य बरामदे में नाश्ता कर रहे थे और बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह तेज हवा और बारिश के बीच अचानक जोरदार आवाज के साथ मोहम्मद आलम के घर के पास बिजली गिरी। बिजली गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तेज धमाके से परिवार के लोग सहम गए। कुछ देर के लिए घर में धुआं भी फैल गया। मोहम्मद आलम ने बताया कि बिजली जिस स्थान पर गिरी, परिवार के सदस्य वहीं पास में बैठे थे। गनीमत रही कि किसी को शारीरिक चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। हालांकि, इस घटना में बरामदे में लगा पंखा पूरी तरह जल गया और घर की विद्युत वायरिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। घर के पीछे लगा पेड़ भी बिजली की चपेट में आने से फट गया और उसकी शाखाएं टूटकर नीचे गिर गईं। घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार का हालचाल जाना। ग्रामीणों ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे मौसम में लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments