Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती बाईपास पर स्कार्पियो ने युवक को कुचला:मौके पर तोड़ा दम, बेकाबू...

बस्ती बाईपास पर स्कार्पियो ने युवक को कुचला:मौके पर तोड़ा दम, बेकाबू होकर पटरी पर चढ़ी गाड़ी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में हरैया उपनगरीय क्षेत्र के बाईपास रोड पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर पांडेय निवासी प्रमोद कुमार पांडेय (30) पुत्र राम दिवाकर पांडेय रविवार रात करीब 11 बजे बाईपास स्थित ओवरब्रिज के दक्षिण दिशा में एक ढाबे के सामने हाईवे की पटरी पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अयोध्या की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो बेकाबू होकर पटरी पर चढ़ गई और प्रमोद को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। मृतक प्रमोद अपने परिवार के बड़े पुत्र थे। उनके परिवार में माता-पिता, भाई, पत्नी वंदना और डेढ़ वर्षीय एक मासूम बेटा है। घटना से परिवार में दुख का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments