Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:इकौना-भिनगा मार्ग पर हादसा,...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:इकौना-भिनगा मार्ग पर हादसा, युवक जिला अस्पताल रेफर


श्रावस्ती के इकौना-भिनगा मार्ग पर मंगलवार रात भोजपुर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के थनवापुर निवासी युवक मंगलवार रात इकौना थाना क्षेत्र के दहावर कला से अपने घर लौट रहा था। जब वह भोजपुर के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments