Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज में सदर विधायक ने माता-पिता को सौंपे चेक:5 और 4 साल...

महाराजगंज में सदर विधायक ने माता-पिता को सौंपे चेक:5 और 4 साल के बच्चों की तालाब में डूबने से हुई थी मौत


महाराजगंज जिले के बीट नर्सरी क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। गुरुवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने बच्चों के माता-पिता को चार-चार लाख रुपये के दो चेक सौंपे। बीट नर्सरी निवासी डब्लू साहनी टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हाल ही में उनके दो बेटे—राज साहनी (5) और आयुष साहनी (4)—घर के पास स्थित एक तालाब के किनारे खेलते समय गहरे पानी में चले गए थे, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आपदा की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार पंकज शाही, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments