नई दिल्ली/पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने आधिकारिक दौरे के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो में कई उच्चस्तरीय बैठकों के जरिए दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग, शिक्षा, पर्यटन, सांस्कृतिक जुड़ाव और क्षेत्रीय साझेदारी जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। शनिवार सुबह त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचने पर विदेश मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो लौटकर उन्हें खुशी हो रही है और अगले दो दिनों में उपयोगी चर्चाओं की उम्मीद है।
दौरे के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि भारत और त्रिनिदाद-टोबैगो के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बेहद मजबूत हैं तथा दोनों देशों के लोगों के बीच गहरा जुड़ाव है।विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों के लिए ‘मेड इन इंडिया’ लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
जयशंकर ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा, जागरूकता और नए अवसरों का संदेश देता है।
दौरे के दौरान कई अहम समझौतों की भी घोषणा की गई। इनमें पर्यटन सहयोग, विदेश मंत्रालय और कैरिकॉम भवन के सोलराइजेशन, क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स तथा आयुर्वेद चेयर की स्थापना से जुड़े समझौते शामिल हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और त्रिनिदाद-टोबैगो के संबंध साझा इतिहास, उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष और क्रिकेट जैसे सांस्कृतिक जुड़ाव पर आधारित हैं।
कैरिबियाई देशों से भारत के रिश्ते मजबूत करने पहुंचे जयशंकर,द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












