भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देवरवा टोला पिपरिया में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पुलिया के नीचे पाया गया। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर देवरवा निवासी हकामुद्दीन (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हकामुद्दीन रविवार रात करीब 10 बजे के बाद से घर से लापता था। रात का भोजन करने के बाद परिवार के सदस्य सोने चले गए थे। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने पहले सोचा कि वह किसी परिचित के यहां गया होगा। सोमवार तड़के लगभग 5 बजे ग्रामीण जब खेतों की ओर जा रहे थे, तभी पिपरिया के पास स्थित पुलिया के नीचे एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर पहचान करने पर वह हकामुद्दीन निकला। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान द्वारा भिटौली थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जाता है कि हकामुद्दीन के पिता का निधन करीब आठ वर्ष पहले हो चुका था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटी बेटियां हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और गांव में मेहनती तथा जिम्मेदार युवक के रूप में जाना जाता था। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
युवक का शव पुलिया के नीचे मिला:लक्ष्मीपुर देवरवा में हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












