Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चांदी की चेन खोने पर युवक ने की आत्महत्या की:परिजनों ने बचाया,...

चांदी की चेन खोने पर युवक ने की आत्महत्या की:परिजनों ने बचाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक युवक ने चांदी की चेन खो जाने से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। यह घटना मंगलवार दोपहर बल्दूपुरवा गांव में हुई। गांव निवासी अजय कुमार दोपहर करीब ढाई बजे सरयू नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान उसके गले में पहनी चांदी की चेन कथित तौर पर खो गई। चेन खोने से परेशान होकर युवक घर लौटा और फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर तत्काल सीएचसी शिवपुर पहुंचाया। सीएचसी शिवपुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। सीएचसी शिवपुर के डॉ. विकास सिंह ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments