#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के विक्रमजोत चौकी क्षेत्र में नए चौकी इंचार्ज एसआई सभाजीत मिश्रा ने कार्यभार संभाला है। उनके पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्रा और एसआई सूर्यभान शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त किया। इस सक्रियता से अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में भय का माहौल पैदा हुआ है। पुलिस टीम ने खनन माफिया, अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों और पशु तस्करों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। विशेष रूप से कच्ची शराब के कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। एसआई सभाजीत मिश्रा और एसआई सूर्यभान शर्मा ने अपनी टीम के साथ सरकारी शराब की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया। विक्रमजोत चौकी क्षेत्र में सरयू नदी किनारे चल रहे अवैध कच्ची शराब और खनन पर भी रोक लगाई गई है। एसआई सूर्यभान शर्मा अपनी टीम के साथ गांजा तस्करों और अन्य अपराधियों के खिलाफ भी लगातार अभियान चला रहे हैं। अवैध शराब कारोबारियों और खनन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्रा, सूर्यभान शर्मा की टीम सक्रिय:अवैध शराब और खनन माफिया के खिलाफ अभियान तेज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












