Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनौली नगर पंचायत कुत्तों के खिलाफ चलाएगी अभियान:विदेशी पर्यटक और नेपाली ग्राहक...

सोनौली नगर पंचायत कुत्तों के खिलाफ चलाएगी अभियान:विदेशी पर्यटक और नेपाली ग्राहक दहशत में नहीं आ रहे, दुकानदारों को हो रहा नुकसान


सोनौली में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य बाजार, बस अड्डे, भारत-नेपाल बॉर्डर गेट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे कभी भी किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। रोजाना हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक और नेपाल से आने वाले ग्राहक सोनौली बाजार पहुंचते हैं, लेकिन सड़कों और गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। कई बार कुत्ते झुंड बनाकर राहगीरों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सुबह और शाम के समय कुत्तों की सक्रियता ज्यादा रहती है। इससे बाजार में आने वाले ग्राहकों को असुविधा होती है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि विदेशी पर्यटकों के सामने ऐसी स्थिति देश की छवि खराब करती है। नेपाल से आने वाले ग्राहकों ने भी समस्या पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि खरीदारी के दौरान कुत्तों का अचानक भौंकना या पीछे पड़ जाना आम बात हो गई है। कई बाइक सवार भी हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों में भी डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बच्चे अकेले सड़क पार करने से डरते हैं और अभिभावक उन्हें अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। वहीं, अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि नगर पंचायत जल्द ही विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू करेगी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और बच्चों को कुत्तों के पास न जाने की सलाह दी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments