Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बहराइच बॉर्डर पर दो ऑटो की टक्कर:लक्ष्मनपुर के पास हुए...

श्रावस्ती में बहराइच बॉर्डर पर दो ऑटो की टक्कर:लक्ष्मनपुर के पास हुए हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल


बहराइच-श्रावस्ती सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को दो ऑटो रिक्शों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना लक्ष्मनपुर के पास हुई। एक ऑटो संतालिया चौराहे से यात्रियों को लेकर जमुनहा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ऑटो जमुनहा से संतालिया चौराहे की तरफ आ रहा था। तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में टक्कर हुई। घायलों में कुछ यात्री नेपाल के निवासी भी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो रिक्शों की संख्या बढ़ रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments