HomeHealth & Fitnessशराब के नशे में बेड और दीवार के गैप के बीच गर्दन...

शराब के नशे में बेड और दीवार के गैप के बीच गर्दन फंसने से युवक की मौत

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर जिले में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहने वाला एक व्यक्ति शराब के नशे में बीती रात को अपने बेड से उठकर बाथरूम जाते वक्त लड़खड़ा कर गिर गया। उसकी गर्दन बेड और कमरे की दीवार के बीच के गैप में फंस गई। उसे चोट लगी और उसकी मौत हो गई। उसके कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसकी जांच करने पर पुलिस को पूरी घटना की हकीकत पता चली।

थाना नॉलेज पाॅर्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मानसिंह (39) पुत्र रामकिशन तुगलपुर गांव में किराए के मकान पर रहते थे। एक कंपनी में काम करते थे। वह मूल रूप से जनपद बिजनौर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि मानसिंह ने अपने कमरे में जमकर शराब पी। बेड पर लेट गए। थोड़ी देर बाद वह बाथरुम जाने के लिए उठे। अत्यधिक नशा होने के चलते वह लड़खड़ाकर गिरे तथा कमरे की दीवार और उनके बेड के बीच बने गैप में उनकी गर्दन फंस गई। वह काफी देर तक छटपटाते रहे लेकिन उठ नहीं पाए। इसमें चोट लगने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि रूम के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा है। जब कैमरा चेक किया गया तो घटना की पूरी हकीकत सामने आई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments