आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के निदेशक प्रसार डा. राम बटुक सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र सोहना का औचक निरीक्षण गुरुवार को सांय मे किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में चल रही विभिन्न परियोजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रदर्शनों की समीक्षा की। निरीक्षण के तहत मखाना उत्पादन और कालानमक धान की स्थिति का विशेष रूप से जायजा लिया गया। निदेशक ने मखाना उत्पादन प्रदर्शन इकाई का भी अवलोकन किया और खरीफ 2026 की कार्य योजना के बारे में समीक्षा किया जिले में मखाना उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निदेशक ने बताया कि मखाना उत्पादन में वृद्धि से किसानों की आय में उल्लेखनीय सुधार होगा और उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सहित कई अन्य विशेषज्ञ और कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें इं. अशोक कुमार पाण्डेय (कृषि अभियंत्रण), डॉ. सौरभ वर्मा (एग्रोनॉमी), डॉ. शेषनारायण सिंह (कृषि प्रसार), डॉ. सर्वजीत (बीज प्रौद्योगिकी), डॉ. प्रवेश कुमार (मृदा विज्ञान), डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र (उद्यान) सुनील सिंह (पशु विज्ञान,) शामिल थे। कार्यक्रम सहायक नीलम सिंह, दीप नारायण, विजय कुमार यादव, ओमप्रकाश,चैतू भी मौजूद रहे।
निदेशक प्रसार ने कृषि विज्ञान केंद्र सोहना का निरीक्षण किया:परियोजनाओं, प्रशिक्षण और मखाना उत्पादन की समीक्षा की गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












