Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेत में आग से बुजुर्ग महिला की जलकर मौत:सरसों के डंठल को...

खेत में आग से बुजुर्ग महिला की जलकर मौत:सरसों के डंठल को जलाते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने देखी अधजली बॉडी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कटया गांव में शुक्रवार को खेत में सरसों के डंठल जलाते समय 72 वर्षीय वृद्धा मंगला देवी की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। सोनहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, कटया गांव निवासी मंगला देवी (72) शुक्रवार सुबह करीब पौने 11 बजे अपने खेत में कटे हुए सरसों के डंठलों को जलाकर खेत साफ कर रही थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, आग लगाने के दौरान अचानक लपटें तेज हो गईं और वृद्धा उसकी चपेट में आ गईं। वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। काफी देर तक मंगला देवी के घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोग उनकी तलाश में निकले। इसी दौरान खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने खेत में एक अधजला शव देखा, जिसकी पहचान मंगला देवी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम के साथ सोनहा थाना प्रभारी महेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह खेत में डंठल जलाते समय आग की चपेट में आना बताया जा रहा है। मृतका के नाती भरत कुमार, निवासी पोखरा काजी, ने बताया कि उनकी नानी की सात बेटियां हैं और सभी विवाहित हैं। वह बचपन से नानी के साथ ही रहते थे। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि नाती की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments