Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस ने बेलहिया मंदिर...

नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस ने बेलहिया मंदिर के पास दबोचा, भेजा जेल


सिद्धार्थनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को बेलहिया मंदिर के पास से पकड़ा गया। यह मामला सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी अंकित कुमार ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी अंकित कुमार कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गया था। पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार, 15 मई को प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। बेलहिया मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया। अंकित कुमार पुत्र बुद्धू उर्फ अशोक, निवासी परसौना, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज का रहने वाला है। वह वर्तमान में सिद्धार्थनगर के काशीराम आवास, ब्लॉक नंबर-25, कमरा नंबर-289 में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments