Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिंचाई कॉलोनी गिरजापुरी में छत पर दिखा तेंदुआ:कतर्नियाघाट रेंज में सुबह हड़कंप,...

सिंचाई कॉलोनी गिरजापुरी में छत पर दिखा तेंदुआ:कतर्नियाघाट रेंज में सुबह हड़कंप, वन विभाग अलर्ट


कतर्नियाघाट रेंज की सिंचाई कॉलोनी गिरजापुरी में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां एक तेंदुआ लेखपाल संजय सिंह के सामने वाले क्वार्टर की छत पर बैठा दिखा। सुबह करीब 4 बजे टहलने निकले लेखपाल संजय सिंह की नजर छत पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। उन्हें देखकर कॉलोनी के अन्य लोग भी दहशत में आ गए। लोगों ने शोर मचाकर तेंदुए को वहां से भगाया। घटना की सूचना कतर्नियाघाट के वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ को दी गई। इसके बाद रेंजर ने तुरंत एक टीम मौके पर भेजी और कॉलोनीवासियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इस दौरान बीट इंचार्ज संतोष और वन दारोगा राधेश्याम ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने को कहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments