Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पैकोलिया में राहगीरों से लूट, दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 12 घंटे में...

पैकोलिया में राहगीरों से लूट, दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 12 घंटे में घटना का खुलासा किया

#बस्ती_न्यूज

थाना पैकोलिया पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से नगदी, पर्स, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। यह घटना 15 मई को हुई थी। थाना क्षेत्र के एमपीएस स्कूल के पास ग्राम पूरा पैकोलिया में घर जा रहे दो व्यक्तियों से अज्ञात बदमाशों ने रुपये और पर्स छीन लिया था। इस संबंध में पैकोलिया थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 मई की रात करीब 2:10 बजे बैरियहवा मोड़ के पास से नीरज पाण्डेय और सुशील पाण्डेय उर्फ माइकल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पूरा पैकोलिया के निवासी हैं। नीरज पाण्डेय पुत्र चन्द्रमणि पाण्डेय और सुशील पाण्डेय उर्फ माइकल पुत्र प्रेमसागर पाण्डेय हैं। आरोपियों के कब्जे से एक पर्स, कुल 1500 रुपये नगद, एटीएम कार्ड, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और विकलांग प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने छीने गए रुपयों में से कुछ खर्च कर दिए थे। थाना प्रभारी पैकोलिया अजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी नीरज पाण्डेय पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments