#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज विकासखंड में क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को संपन्न हुई। इसमें मनरेगा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मनरेगा मजदूरों के लिए 11 करोड़ 63 लाख 46 हजार रुपये का लेबर बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस बजट के तहत कुल 4,61,692 मानव दिवस सृजित किए जाएंगे। यह निर्णय मनरेगा योजना के तहत रोजगार सृजन को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण तथा पंचम राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, मजदूरों को रोजगार, आवास योजनाओं की प्रगति और सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रमों को गति देने पर जोर दिया गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मिथिलेश निषाद, खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय, हरैया विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, राम शंकर यादव, लेखाकार अनिल कुमार, एडीओ पंचायत सुशील श्रीवास्तव, एडीओ समाज कल्याण कमलेश शुक्ला, मनोज तिवारी, बब्बू तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष मनीष चौधरी और क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सोनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं विकासखंड स्तरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज ब्लॉक पंचायत बैठक, मनरेगा बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत:11 करोड़ 63 लाख से अधिक का लेबर बजट पारित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












