#बस्ती_न्यूज
बस्ती में दवा व्यवसायियों की 20 मई 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के संबंध में बीसीडीए ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रांतीय संस्था ओसीडी यूपी द्वारा बस्ती जिले में बंदी के लिए नियुक्त प्रभारी और ओसीडी यूपी के रीजन सेक्रेटरी आशुतोष कुमार राय के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महामंत्री अशोक कुमार सिंह, चेयरमैन विशाल मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष रामगोपाल कसौधन, संगठन मंत्री इंद्रमणि पांडे, होलसेल कमेटी अध्यक्ष शीतला पटेल, रिटेल कमेटी अध्यक्ष पवन मल्होत्रा, उपाध्यक्ष शिव मूरत मिश्रा और अमन गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। शीर्ष नेतृत्व ने इस हड़ताल के समर्थन में जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत जिला मुख्यालय के विभिन्न सेक्टरों में बैठकों के साथ हुई। इन बैठकों में उपस्थित सदस्यों ने बंदी में अपनी शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। जन जागरण का यह कार्यक्रम 20 मई तक निरंतर जारी रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दवा व्यवसायियों की 20 मई को देशव्यापी हड़ताल:बस्ती में बीडीसीए ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












