श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के गायदत्त पुरवा में एक 24 वर्षीय मजदूर का शव बीते शनिवार आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान तालुकदार उर्फ बाउर के रूप में हुई है।दरअसल बड़हिन पुरवा स्थित सत्यराम यादव के खेत में उनका शव शर्ट के सहारे फंदे से झूलता पाया गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और उनके पास खेती के लिए कोई जमीन नहीं थी। लगभग एक महीने पहले उनका पथरी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद दवाइयों का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो गया था। वे लगातार दवा के पैसों की तंगी से परेशान रहते थे। मृतक की बहन ने जानकारी दी कि घटना से एक दिन पहले भाई का फोन आया था। उन्होंने साइकिल बेचकर दवा के पैसे जुटाने की बात कही थी। बहन ने अगले दिन पैसे देने का आश्वासन दिया था, लेकिन इससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। बहन के अनुसार, उनके पास फोन रिचार्ज तक के पैसे नहीं थे और पिता दोनों आंखों से अंधे हैं, जिससे परिवार पर जिम्मेदारियों का बोझ और बढ़ गया था। परिजनों ने यह भी बताया कि मुख्तार की शादी एक साल पहले मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा माफी निवासी हसीना से हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। मुख्तार अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे, उनके बड़े भाइयों के नाम शहादत अली, रहीस और मेराज हैं। सभी भाई मेहनत-मजदूरी कर घर चला रहे थे। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
श्रावस्ती मे मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला:पड़ोसी बोले- दवा के पैसों की तंगी से परेशान था, फोन रिचार्ज के भी नहीं थे पैसे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












