वाहन ईंधन के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में रविवार को एक रुपये प्रति किलोग्राम की और बढ़ोतरी की गई। एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इस बीच मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला एक टैंकर 20,000 टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर गुजरात के कच्छ जिले के कांडला पोर्ट पर पहुंच गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, सिमी नाम का यह टैंकर 13 मई को भारतीय पोर्ट पर पहुंचने से पहले होर्मुज स्ट्रेट को पार कर गया था। LPG शिपमेंट का भारत आना ऐसे समय में हुआ है जब होर्मुज स्ट्रेट के जरिए समुद्री ट्रैफिक लगभग बंद है।
यह भी पढ़ें: ‘महंगाई मैन’ मोदी का चाबुक फिर चला…’, CNG के दाम बढ़े तो भड़का विपक्ष
देश में बढ़ीं फ्यूल की कीमतें
भारत में प्रवासी मजदूरों, सामुदायिक रसोई, कैंटीन, सड़क किनारे ढाबों और औद्योगिक उपयोगकर्ताओं के लिए फ्यूल की कीमतें 47 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने लगभग दो हफ्ते पहले LPG की कीमतें 993 प्रति 19 किलो और 261.50 प्रति 5 किलो सिलेंडर बढ़ा दी थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एनर्जी संकट का हवाला देते हुए लोगों से फ्यूल का समझदारी से इस्तेमाल करने को कहा है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं 9 चेहरे, जिन्हें NEET पेपर लीक का ‘गुनहगार’ बताया जा रहा है?
भारत-UAE LPG समझौता
भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने शुक्रवार को रक्षा सहयोग, लंबे समय की LPG सप्लाई, स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व और शिपिंग पर अहम समझौतों पर मुहर लगाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE पर हाल के हमलों की निंदा की और वादा किया कि भारत अमीरात के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।












