Homeक्राइम (Crime)बांस के सहारे घर में घुसे चोर, संदूक तोड़कर 60 हजार के...

बांस के सहारे घर में घुसे चोर, संदूक तोड़कर 60 हजार के…

गोंडा: कर्नलगंज के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बटौरा लोहांगी स्थित विरतीहन पुरवा (बालपुर) में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 60 हजार रुपये मूल्य के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित गृहस्वामी भरत लाल के अनुसार, शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर मकान के पीछे पहुंचे और बांस के सहारे दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गए। चोर कमरे में रखा संदूक उठाकर चुपचाप घर से बाहर ले गए।

बताया गया कि चोर घर से करीब सौ मीटर दूर सुनसान स्थान पर संदूक ले गए, जहां उसका ताला तोड़कर उसमें रखी चांदी की पायल, दो सोने की कील, चार चांदी की अंगूठियां तथा पांच हजार रुपये नकद निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरी गए जेवर और नकदी की कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये है।

Also Read : अमेठी में मुंशीगंज पुलिस का अभियान, छह वारंटी गिरफ्तार

सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो संदूक गायब देखकर हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर टूटा हुआ संदूक बरामद हुआ। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाई।

बालपुर चौकी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments