#बस्ती_न्यूज
बस्ती में एक ग्राहक को फल विक्रेता और उसके परिवार ने सरेआम पीट दिया। दरअसल, एक युवक खराब फलों को वापस करने के लिए दुकान पर पहुंचा था। दुकानदार ने फलों की वापसी से मना कर दिया। उसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई, जो बाद में मारपीट तक बदल गई। मारपीट शुरु होने के कुछ ही देरी में आरोपी का परिवार भी वहां पहुंच गया। आरोपी ने फरसा लेकर युवक को दौड़ा लिया। सरेआम आरोपी व उसके परिवार ने ग्राहक की पिटाईं कर दी। मौके पर मौजूद लोगों व राहगीरों ने ग्राहक को बचाया। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में वहां पुलिस भी पहुंच गईं। यह घटना मुंडेरवा थाने से 500 मीटर दूर तीन मूर्ति चौराहे पर पुलिस बूथ के सामने हुई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देखिए 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी पप्पू अग्रहरि पुत्र नंदलाल, निवासी जगदीशपुर, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती को गोदामवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब इस फल विक्रेता के परिवार की दबंगई सामने आई है। इससे पहले भी अतिक्रमण हटाने के दौरान मुंडेरवा पुलिस से इनकी नोंकझोंक हुई थी। यहां तक कि फल विक्रेता की पत्नी ने पूर्व में मुंडेरवा थाने में तैनात रहे थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र के साथ भी बदसलूकी की थी। उस समय फल विक्रेता और उसकी पत्नी को थाने ले जाया गया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। माना जा रहा है कि इसी वजह से विक्रेता का मन बढ़ गया और उसने रविवार को ग्राहक पर हमला किया। मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोप फल विक्रेता को नाजायज फरसे के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा में पाबंद किया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
फल विक्रेता ने ग्राहक को फरसा लेकर दौड़ाया, VIDEO:बस्ती में खराब फल लौटाने पहुंचा था युवक; एसओ के साथ भी कर चुका बदसलुकी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












