HomeHealth & Fitnessप्रधानमंत्री मोदी को स्वीडन ने‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से किया सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी को स्वीडन ने‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से किया सम्मानित

गोथेनबर्ग । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीडन दौरे के दौरान प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार – कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान किसी भी सरकार प्रमुख को दिए जाने वाले स्वीडन के सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मानों में शामिल माना जाता है।

यह सम्मान समारोह गोथेनबर्ग में आयोजित किया गया, जहां स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन भी मौजूद रहे।

रिपोर्टों के अनुसार, यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। स्वीडन के शाही परिवार की ओर से यह निर्णय लिया गया कि भारत और स्वीडन के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में योगदान के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाए।

‘ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ की शुरुआत वर्ष 1748 में की गई थी। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने स्वीडन या उसके हितों से जुड़े क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनके स्वीडिश समकक्ष ने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाने वाले विशेष उपहारों का भी आदान-प्रदान किया। बताया गया कि इन उपहारों में भारत और स्वीडन के बीच बौद्धिक तथा सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े पहलुओं को प्रमुखता दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तीसरे चरण में स्वीडन पहुंचे हैं। यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और अन्य द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने वाले हैं, जहां व्यापार और वैश्विक आर्थिक सहयोग से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments